फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLAs are being stingy in giving money for treatment to the poor

Banda News: गरीब को इलाज के लिए पैसे देने में विधायक कर रहे कंजूसी

Sun, 10 Nov 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
MLAs are being stingy in giving money for treatment to the poor
बांदा। निधि से गरीबों को इलाज के लिए पैसा देने में विधायक कंजूसी बरत रहे हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने ही गरीबों को इलाज के लिए पैसा दिया है। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष को इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिए। तिंदवारी विधायक व राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने किसी को भी एक पैसा नहीं दिया।
विज्ञापन

शासन से प्रत्येक विधायक को क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि के रूप में 2022-23 तक तीन करोड़ रुपये दिए जाते थे। 2023-24 से यह राशि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गई। विधायक निधि की यह राशि मर्जी से खर्च कर सकते हैं। अपने क्षेत्र के गरीब बीमार लोगों को इलाज के लिए 25 लाख रुपये तक दे सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी विधायक क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए पैसा देने में कंजूसी कर रहे हैं। तिंदवारी विधायक व राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने तो ढाई साल बाद भी निधि से एक पाई भी गरीबों को इलाज के लिए नहीं दिए।
विज्ञापन

चार्ट
इलाज के लिए दी गई निधि की राशि (2022-23)

विधायक निधि इलाज को दी राशि

प्रकाश द्विवेदी तीन करोड़ 19 लाख 80 हजार

विशंभर सिंह यादव तीन करोड़ पांच लाख 20 हजार

ओममणि वर्मा तीन करोड़ एक भी नहीं
रामकेश निषाद तीन करोड़ एक भी नहीं

योग 12 करोड़ 25 लाख
इलाज के लिए दी गई निधि की राशि (2023-24)



विधायक निधि इलाज को दी राशि



प्रकाश द्विवेदी पांच करोड़ 16 लाख 60 हजार



विशंभर सिंह यादव पांच करोड़ पांच लाख

ओममणि वर्मा पांच करोड़ पांच लाख



रामकेश निषाद पांच करोड़ एक भी नहीं दी



योग 20 करोड़ 26 लाख 60 हजार

इलाज के लिए दी गई निधि की राशि (2024-25)



विधायक निधि इलाज को दी राशि



प्रकाश द्विवेदी 2.50 करोड़ 13 लाख



विशंभर सिंह यादव 2.50 करोड़ एक लाख

ओममणि वर्मा 2.50करोड़ एक भी नहीं



रामकेश निषाद 2.50करोड़ एक भी नहीं

योग 10 करोड़ 14 लाख



वर्जन

हमसे सिर्फ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने इलाज के लिए पैसा मांगा था तो दिया। इनके अलावा कोई मांगने ही नहीं आया। -ओममणि वर्मा, विधायक नरैनी।

वर्जन-



इलाज के लिए आयुष्मान योजना चल रही है। मुख्यमंत्री कोष से भी इलाज के लिए पैसा दिया जा रहा है। मेरे पास कोई आता तो अवश्य पैसा देता। -रामकेश निषाद, तिंदवारी विधायक/राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
विधायक 25 लाख तक बीमारी में प्रति वर्ष दे सकते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि दिया ही जाए। किसी ने दिया किसी ने नहीं दिया।-प्रवीणानंद, परियोजना अधिकारी, ग्राम्य विकास अभिकरण, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed