{"_id":"57bf327c4f1c1b054bd4f1b2","slug":"mixed-blessing-to-honor-the-memory-kanchan-aaron","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष को मिला ‘कंचन ऐरन स्मृति सम्मान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष को मिला ‘कंचन ऐरन स्मृति सम्मान’
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
अगस्टीन वैलथ और मुलाई पायेंग के साथ आशीष सागर।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। बुंदेलखंड के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सागर दीक्षित को एक और सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें ‘कंचन ऐरन स्मृति सम्मान-2016’ दिया गया है। बुधवार को लखनऊ के एनआरएलसी ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित समारोह में यह सम्मान दिया गया। प्रदेश के पर्यावरण निदेशालय द्वारा आयोजित गौरैया संरक्षण अभियान के तहत ‘दाना-पानी’ कार्यक्रम में यह आयोजन हुआ।
विज्ञापन
देश के वन पुरुष पदमश्री जादव मुलाई पायेंग (असम), डा.बीबी खरबड़े (प्रधान निदेशक एनआरएलसी), विक्रम सिंह (पूर्व डीजीपी एवं कुलपति नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी), वीएन गर्ग (पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त), जीतू कालिता (वरिष्ठ पत्रकार), अगस्टीन वैलथ (संचार विशेषज्ञ यूनीसेफ), आशमा सिंह (पूर्व डीआरएम, लखनऊ) और डा. शिखा त्रिपाठी (श्रद्धा फाउंडर) तथा गौरव मिश्रा (प्रोग्राम मैनेजर दाना-पानी) आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
आशीष ने कहा कि यह सम्मान उन्होंने बांदा के बाशिंदो को समर्पित किया है। गौरतलब है कि ‘कंचन ऐरन’ हिंदुस्तान टाइम्स में सीनियर पत्रकार थे। पर्यावरण को लेकर उनका समर्पण असाधारण रहा है। उन्हीं की स्मृति में यह सम्मान दिया जाता है। आशीष ने बुंदेलखंड में खनन और वनों की कटान पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन