फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing salon operator's body found on river bank

लापता सैलून संचालक का शव नदी किनारे मिला

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Missing salon operator's body found on river bank
पति की मौत पर रोती-बिलखती पत्नी को संभालती महिलाएं। संवाद - फोटो : BANDA
बेंदाघाट (बांदा)। एक सप्ताह पूर्व लापता हुए हेयर सैलून संचालक युवक का शव सीमावर्ती फतेहपुर के गढ़ी गांव के पास यमुना नदी किनारे मिला। जूतों और कपड़ों से शिनाख्त करने के बाद परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव का संतोष कुमार नाई (34) शुक्रवार 7 जनवरी को बेंदाघाट चौराहे से अपनी सैलून की दुकान बंद कर साइकिल से घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। पत्नी विमला देवी ने फोन पर कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ था। परिजनों ने रात में ही उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तब जंगल के पास एक डेरे में उसकी साइकिल खड़ी मिली थी। उसमें समोसे का पैकेट टंगा था।
विज्ञापन

दूसरे दिन शनिवार को मां कल्ली देवी ने तिंदवारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह सीमावर्ती फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के पास यमुना नदी किनारे शव मिला। उसके कपड़े और जूतों से परिजनों ने शिनाख्त कर शव संतोष का बताया। थानाध्यक्ष संगम लाल, एसआई प्रमोद कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिंदवारी थाना प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि परिजन गाजीपुर थाने में हैं। वहां रिपोर्ट दर्ज कराने को कह रहे हैं। यहां तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मां कल्ली देवी ने बताया कि संतोष इकलौता पुत्र था। एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है। उसने मेहनत मजदूरी करके पाला पोसा था। इकलौता पुत्र ही घर का कमाने वाला था। संतोष के दो पुत्र व एक पुत्री है।

संतोष कुमार। (फाइल फोटो)

संतोष कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed