फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Misdeed with woman and girl

महिला और बालिका के साथ दुष्कर्म

Sun, 03 Nov 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with woman and girl
नरैनी/अतर्रा। खेत गई महिला के साथ दबंग युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है। दूसरी घटना में 9 वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते के चाचा युवक ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे की है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में 42 वर्षीय विवाहिता महिला ने कहा है कि वह खेत में थी। तभी राजू पटेल पुत्र कृपाल पटेल वहां पहुंच गया। वह बड़ैछा गांव का रहने वाला है। उसे बलपूर्वक पटककर खेत में ही दुराचार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 376 की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
दूसरी घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दोपहर घर के बाहर खेल रही 9 वर्षीय बालिका को 23 वर्षीय युवक बहला-फुसलाकर अपने सूने घर में ले गया और उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। बच्ची को रोता छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंची बालिका ने मां को घटना बताई। मां ने थाने में तहरीर दी है। थाना इंसपेक्टर रामेंद्र तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। एक और घटना में अतर्रा नगर की युवती ने पुलिस को दी अर्जी में कहा है कि पड़ोसी युवक उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed