{"_id":"684f110646094035b404871b","slug":"mirghani-defeated-tindwari-by-two-wickets-banda-news-c-212-1-bnd1007-128235-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मिरगहनी ने तिंदवारी को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मिरगहनी ने तिंदवारी को दो विकेट से हराया
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच को शील्ड सौंपते आयोजक।
- फोटो : संवाद
तिंदवारी। एसएस पैलेस के तत्वावधान में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तिंदवारी और मिरगहनी के बीच मैच हुआ। तिंदवारी से मिले 108 रन के लक्ष्य को मिरगहनी ने दो विकेट खोकर हासिल किया।
सत्यनारायण इंटर काॅलेज खेल मैदान में खेले गए मैच में तिंदवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 108 रन बनाए। टीम की ओर से विनय ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। मिरगहनी टीम की ओर से शुभम ने 3 व हकीक ने दो विकेट हासिल किए। वहीं 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिरगहनी ने दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए।
टीम की ओर से हकीक ने तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। हकीक को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान अभय सिंह, प्रमोद सिंह, अभिलाष गुप्ता, संजीव, अमित दीक्षित, सत्प्रकाश निषाद, प्रशांत गुप्ता, संजय, अर्पित, प्रतीक सिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। (संवाद)