{"_id":"669acb36d4a223ea180dedc6","slug":"minor-students-should-not-bring-vehicles-to-school-they-may-be-jailed-banda-news-c-212-1-bnd1005-113338-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नाबालिग छात्र वाहन न लाएं स्कूल, हो सकती है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नाबालिग छात्र वाहन न लाएं स्कूल, हो सकती है जेल
विज्ञापन
बांदा। यातायात जागरूकता विशेष अभियान के तहत तिंदवारी रोड स्थित सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मंडलीय मास्टर ट्रेनर ने कहा कि नाबालिग छात्र-छात्राएं वाहन लेकर स्कूल न आएं। अन्यथा उन्हें जुर्माना देने के साथ जेल जाना पड़ सकता है।
स्कूल के सभागार में शुक्रवार को मंडलीय मास्टर ट्रेनर (सड़क सुरक्षा) डाॅ. पीयूष मिश्र ने छात्र-छात्राओं को नाबालिग होने की स्थित में वाहन न चलाने की बात कही। कहा कि वाहन चलाते पाए जाने पर लाइसेंस होल्डर व्यक्ति का लाइसेंस निरस्त होने के साथ जुर्माना तथा जेल जाने तक की कार्रवाई हो सकती है।
सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के फादर तथा शिक्षकों से उन्होंने अपील की कि वह सभी किसी भी छात्र के वाहन लेकर आने पर अभिभावक को बुलवाएं। विद्यालय में सड़क सुरक्षा क्लब के जरिए उन्हें जागरूक करें। सड़क सुरक्षा परिवहन यान के तहत मानकों के अनुरूप विद्यालयवाहन का संचालन करें। यातायात प्रभारी त्रिलोकीनात पांडेय ने सभी को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य फादर विसेंट अल्बर्ट ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से कहा कि बताए गए यातायात नियमों का पालन जरूर करें। मौके पर शिक्षक जॉय, विवेक, दीपक, अखिलेश, शशी, सारिका आदि उपस्थित रहे।