{"_id":"65f5db001f5e8b642507b4de","slug":"mini-truck-crushes-student-in-mine-death-banda-news-c-212-1-bnd1003-108238-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खदान में मिनी ट्रक ने छात्र को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खदान में मिनी ट्रक ने छात्र को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खत्री पहाड़ (बांदा)। मौरंग खदान में मजदूर पिता को खाने देने गए कक्षा आठ के छात्र को बैक हो रहे मिनी ट्रक ने रौंद दिया। चालक ने ट्रक आगे-पीछे करते हुए छात्र पर दो बार चढ़ा दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए मजदूरों ने चालक को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने खदान पर ही छात्र का शव रखकर हंगामा किया।
बरियारी के कोलावल मौरंग खदान में गांव के रामशरण मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर 17 वर्षीय बेटा अंकित खाना देने आया था। वह खदान में बैक हो रहे मिनी ट्रक की चपेट में आ गया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक पर कोई असर नहीं पड़ा। उसने बार-बार ट्रक को आगे-पीछे कर इस कदर अंकित को रौंदा कि वहीं उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर सीओ नरैनी अंबुजा व नायब तहसीलदार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में लिया। हंगामा बढ़ता देखकर खदान संचालक व कर्मचारी सभी भाग निकले। इस दौरान परिजनों ने शव हटाने से इन्कार कर दिया। कहा कि मौके पर डीएम और खदान संचालक को बुलाया जाए। हंगामा बढ़ता देख खदान संचालक और कर्मचारी भाग निकले। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सभी को समझाया और करीब दो घंटे बाद परिजन शव लेकर कोतवाली चलने के लिए राजी हुए। सीओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई व परिजनों को मुआवजा दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
हत्यारे ट्रक पर नहीं थी नंबर प्लेट
मजदूरों ने पुलिस को बताया कि जिस ट्रक से हादसा हुआ, उसमें नंबर प्लेट नहीं है। इसी तरह खदान में कई ट्रकों में नंबर प्लेट न होने के बाद भी उनसे मौरंग ढुलाई का काम किया जा रहा है। चार दिन पहले डीएम की ओर से खदान संचालक पर लाखों रुपये जुर्माना किया गया था। इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व तीन बच्चे भी बेतरतीब खोदाई से हुए गड्ढे के कारण नदी में डूबने से बचे थे।