{"_id":"68924f15900395ab960f2138","slug":"mine-workers-attacked-masked-miscreants-left-them-dying-and-looted-them-banda-news-c-212-1-sknp1006-131187-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खदान कर्मचारियों पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने मरणासन्न कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खदान कर्मचारियों पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने मरणासन्न कर लूटा
Wed, 06 Aug 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मौरंग डंप में धावा बोलकर नकाबपोश बदमाशों ने दो कर्मियों को रॉड और धारदार हथियार से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। घायलों का आरोप है कि हमलावर नकदी, सोने की चेन और मोबाइल छीन ले गए हैं।
जौनपुर के मगरा मणियाहू गांव निवासी रूपेश (42) व मलाई आलमगंज निवासी सूरज (40) ने बताया कि पीएस मल्टी सर्विसेज की चित्रकूट जनपद में मौरंग खदान चलती थी। बारिश के मौसम में चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव में मौरंग डंप किया है। वहीं से मौरंग लोड की जा रही थी। वह दोनों मौरंग डंप में एकाउंटेंट का काम करते हैं। उनके साथ चार-पांच अन्य कर्मचारी भी रहते हैं।
सोमवार की रात पांच नकाबपोश बदमाश वहां घुस आए और दोनों के ऊपर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। दोनों को पिटता देखकर कर्मचारी जान बचाकर भाग खड़े हुए। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को डॉक्टरों कानपुर के लिए रेफर किया। घरवाले दोनों को कानपुर न ले जाकर बांदा शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल रूपेश और सूरज ने आरोप लगाया है कि हमलावर 50 हजार रुपये नकद, डेढ़ लाख कीमत की सोने की चेन और मोबाइल ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र की घटना है। चित्रकूट पुलिस को जानकारी दी गई है।