{"_id":"5eb435838ebc3e90a8332909","slug":"milk-man-died-in-banda-banda-news-knp5589684194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में दूध विक्रेता की मौत, रात को खून से लथपथ लौटा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में दूध विक्रेता की मौत, रात को खून से लथपथ लौटा था युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में दूध विक्रेता की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर निवासी लालबाबू (54) पुत्र अवध बिहारी को परिजनों ने बुधवार की शाम जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।
पत्नी मुन्नी ने बताया कि लालाबाबू दूध बेचने का काम करता था। मंगलवार को शराब के नशे में घर से निकल गया था। रात को खून से लथपथ होकर घर लौटा था। इलाज कराने भी नहीं गया और सो गया।
उसने नशे की हालत में पति को अज्ञात लोगों के पीटने से मौत की आशंका जताई है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया नशे में कहीं गिर जाने पर सिर में चोट लगना प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।