फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Migrant worker going from Maharashtra to Varanasi died on the way

महाराष्ट्र से वाराणसी जा रहे प्रवासी श्रमिक की रास्ते में मौत

Thu, 28 May 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Migrant worker going from Maharashtra to Varanasi died on the way
बांदा। महाराष्ट्र से भाड़े की कार पर परिवार के साथ पैतृक जनपद वाराणसी जा रहे प्रवासी श्रमिक की रास्ते में ही मौत हो गई। दो दिन पूर्व वह रवाना हुआ था। लगभग 1300 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद बांदा की सरहद पर टैक्सी में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। उधर, शव का कोरोना जांच नमूना लेने के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन और सीएमओ देर तक कुछ निर्णय नहीं ले सके। मृतक मजदूर के साथ आए परिजनों का नमूना लिया जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व 10 हजार रुपये किराए की टैक्सी करके बोरीवली (महाराष्ट्र) से रविंद्र राजभर (32) पिता लालबहादुर, पत्नी अनीता, बहन पूजा, भाई राहुल व कर्ण और पुत्री शीतल के साथ दानगंज बाजार (वाराणसी) जा रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह बांदा की सरहद में स्थित भूरागढ़ गांव के पास नेशनल हाईवे पर टैक्सी में उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर शव मर्च्यूरी में रखवा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। पिता लालबहादुर ने बताया कि रविंद्र को दो दिन से जुकाम-बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रवासी मजदूर की मौत पर शव की कोरोना जांच के लिए नमूना लिया जाना चाहिए, लेकिन देर रात तक सीएमओ डॉ. संतोष कुमार और मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव इस पर निर्णय नहीं ले सके। एक-दूसरे पर टालते रहे। उधर, रविंद्र के पूरे परिवार की कोरोना जांच के लिए नमूना लेने को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने नरैनी सीएचसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed