{"_id":"60b33efc8ebc3e6686360f83","slug":"migrant-labours-wife-trying-to-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख और बेबसी: मासूम को गोद में लेकर कुएं में कूद गई मजदूर की पत्नी, बच्चे की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख और बेबसी: मासूम को गोद में लेकर कुएं में कूद गई मजदूर की पत्नी, बच्चे की मौत, महिला गंभीर
Sun, 30 May 2021 01:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 May 2021 01:06 PM IST
सार
कोरोना काल में न सिर्फ बेहिसाब मौतें हुईं हैं बल्कि लोगों से रोजगार छिन गया है। मजदूरों को तो पेट पालना भी मुश्किल हो रहा है। बांदा जिले में आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रवासी मजदूर की पत्नी ने मासूम बच्चे संग कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मां ने मासूम संग कुएं में लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के नरैनी में आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रवासी मजदूर की पत्नी ने मासूम बच्चे को गोद में लेकर कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गांव के लोगों ने मिलकर मां-बेटे को मशक्कत कर कुएं से बाहर निकाला। बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
तहसील क्षेत्र के पथरा गांव निवासी राकेश कुमार वर्मा की पत्नी कलावती सुबह लगभग साढ़े 8 बजे अपने 8 माह के मासूम बच्चे शिवम को गोद में लेकर घर के पास बने कुएं में कूद गई। पास में मौजूद लोगों ने महिला को कुएं में कूदते देखा तो हड़कंप मच गया। शोर सुन मौक पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन कई युवक कुएं में उतर गए और मोटा रस्सा बांधकर आधा घंटे की मशक्कत कर मां-बेटे को बाहर निकाल लिया।
इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से मां-बेटे को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि कोरोना काल के चलते काम न मिल पाने से परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब चल रही है। पीड़ित राकेश वर्मा ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। आर्थिक हालत खराब है लेकिन पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ।