{"_id":"5ed3e6e78ebc3e9046022e56","slug":"migrant-laborers-caught-running-from-quarantine-center-banda-news-knp563029419","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर से भागे प्रवासी मजदूरों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर से भागे प्रवासी मजदूरों को पकड़ा
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। सीएचसी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से दो प्रवासी मजदूर दीवार फांदकर भाग निकले। इससे सीएचसी प्रशासन और वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मियों में हड़कंप मच गया। उधर, शनिवार को सीएचसी से 44 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें बांदा सदर से भाजपा विधायक के गनर सहित एक कई लेखपाल, निदेशक और 25 सफाई कर्मियों के सैंपल शामिल हैं।
सीएचसी को एल-1, कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। महानगराें से लौट रहे मजदूरों समेत अन्य लोगों के जांच नमूने यहीं लिए जा रहे हैं। संक्रमण के संभावित या संक्रमित मरीजों को भी यहीं भर्ती/क्वारंटीन किया जा रहा है। शनिवार को गुजरात से लौटे चार प्रवासी मजदूरों को यहां नमूना लेने के लिए लाया गया। उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया।
शाम को सेंटर का गेट बंद होने के बाद इनमें से दो प्रवासी मजदूर दीवार फांदकर भाग निकले। उनका कहना था कि वे यहां क्वांरटीन नहीं रहेंगे। वह अपने घर पर ही क्वारंटीन रहेंगे। उनके भागने की खबर मिलते ही सीएचसी प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उनकी तलाश शुरू हुई। सीएचसी प्रभारी डा. बीएस राजपूत ने दोनों प्रवासी मजदूरों से फोन पर संपर्क किया और उन्हें सैंपल देने आने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं राजी हुए। अंतत: रविवार को पुलिस ने दोनों को उनके गांव गौर शिवपुर (पनगरा) से पकड़कर क्वारंटीन सेंटर के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उधर, यहां एल-1 कोविड-19 अस्पताल से रविवार को 44 लोगों के सैंपल जांच के लिए झांसी लैब भेजे गए हैं। इनमें बांदा सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक के गनर का सैंपल भी बताया गया है। इसके अलावा 40 अन्य प्रवासी मजदूर और एक हमीरपुर निवासी का भी सैंपल भेजा गया है। उधर, शनिवार को नगर पंचायत के 25 सफाई कर्मियों सहित लेखपाल, अनुदेशक और प्रवासी मजदूरों आदि के कुल 58 सैंपल भेजे गए हैं।