फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Micro ATM will increase banking facility in villages

माइक्रो एटीएम से गांवों में बढ़ेगी बैंकिंग सुविधा

Tue, 13 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Micro ATM will increase banking facility in villages
बांदा। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड माइक्रो एटीएम के जरिए गांवों में बेहतर बैंकिंग सुविधा और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देगी। इसके लिए बांदा और चित्रकूट के सचिवों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही बकायेदारों के लिए भी राहत की खबर है।
विज्ञापन

एक मुश्त समझौता योजना तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। बैंक अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी ने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि माइक्रो एटीएम के जरिए गांवों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समिति सचिवों को अधिकृत किया गया है। इससे डिजिटल लेनदेन के साथ समिति और बैंक व्यवसाय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

माइक्रो एटीएम के माध्यम से घर-घर बैंकिंग सुविधा पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रबंध समिति सदस्य इस कार्य में सचिवों का सहयोग करें। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ऋण वसूली के लिए प्रदेश सरकार ने एक मुश्त समझौता योजना लागू की थी। इसकी अंतिम तिथि 30 जून थी, लेकिन कोरोना के चलते अधिकांश बकाएदार योजना का लाभ नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित शर्तों के तहत अब पुन: समझौता योजना की तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है, जिससे समिति और बैंक के विविधीकरण योजना के बकायेदार सदस्यों को इसका लाभ मिल सके। संबंधित बकायेदार समिति/शाखा से संपर्क कर ऋण अदायगी कर दें। इसमें भारत और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही ब्याज अनुदान की सुविधा मिलेगी।

साथ ही तीन प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण प्राप्त कर सकेंगे। कृषि आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकारों ने यह निर्णय लिया है। अध्यक्ष त्रिपाठी ने प्रबंध कमेटी उपाध्यक्ष व संचालक मंडल सदस्यों से उक्त दोनों योजनाओं में सहयोग का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed