{"_id":"66b515f554a4bf56de0615c4","slug":"merit-for-admission-in-womens-college-falls-banda-news-c-212-1-bnd1004-114192-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला महाविद्यालय में दाखिले की गिरी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला महाविद्यालय में दाखिले की गिरी मेरिट
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की चौथी मेरिट जारी की है। सामान्य में यह 55 प्रतिशत है और ओबीसी में 50 प्रतिशत मेरिट आ गई है। महाविद्यालय में इस वर्ष बीए प्रथम वर्ष की 420 सीटों में अभी तक 150 छात्राओं ने दाखिले लिए हैं। बीएससी बायो में 50 और मैथ में छह छात्राओं के प्रवेश हुए हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय में 26 जुलाई से बीए, बीएससी और एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिए जा रहे हैं। इस वर्ष महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्राएं रुचि नहीं दिखा रही हैं, जबकि दो वर्ष पहले तक प्रवेश के लिए मारामारी मचती थी। यहां बीए प्रथम वर्ष में 420 सीटें हैं। बीएससी प्रथम वर्ष बायो में 120 व मैथ में 120 सीटें हैं।
बीए में पहली मेरिट करीब 70 प्रतिशत तक गई थी। दाखिले कम होने की वजह से दूसरी सूची 65 प्रतिशत और तीसरी सूची 60 प्रतिशत तक गई। अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने महिला महाविद्यालय के लिए चौथी कट ऑफ जारी की है। सामान्य (ओपेन) में 55 प्रतिशत कट ऑफ है। ओबीसी 50 प्रतिशत कट ऑफ है। एससी और एसटी की सभी छात्राओं के लिए प्रवेश की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
इसी तरह बीएससी प्रथम वर्ष बायो में 50 और मैथ में छह छात्राओं ने प्रवेश लिए हैं। बीए की अभी 70 प्रतिशत सीटें खाली हैं। बीएससी में 90 प्रतिशत से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। अब बीए में मैरिट उतारने के बाद उम्मीद है कि छात्राएं प्रवेश के लिए आएंगी। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को बीए प्रथम वर्ष में एक छात्रा ने प्रवेश लिया है।