फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mercury dropped 5 degrees, cold again, two died

पारा 5 डिग्री गिरा, फिर लौटी ठंड, दो की मौत

Fri, 10 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped 5 degrees, cold again, two died
पारा 5 डिग्री गिरा, फिर लौटी ठंड, दो मौत, स्कूल बंद
विज्ञापन

बांदा। बारिश से मौसम में फिर गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की भारी गिरावट और 8 किलोमीटर प्रति घंटा उत्तर-पश्चिम हवाओं से चित्रकूटधाम मंडल में जनजीवन प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान 10 से घटकर 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम 18 डिग्री रहा। ठंड से दो मौतें भी हुईं। मरका क्षेत्र के गोड़ा गांव में रामप्रताप यादव (60) पुत्र गोवर्धन दास को घर में ठंड लग गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार विपिन कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है। उधर, तिंदवारा गांव में ज्ञानबाबू (30) पुत्र संतोष को बीती रात ठंड के अटैक के बाद जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर बाद मौत हो गई। उधर, मौसम में ठंड फिर बढ़ जाने पर डीएम हीरा लाल ने जनपद के सभी 8वीं कक्षा तक के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में शनिवार का भी अवकाश घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed