फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Memorandum to the Board of Trade of the leaders ASP

सपाइयों पर धमकाने का आरोप, व्यापार मंडल के नेताओं ने एएसपी को दिया ज्ञापन

Fri, 27 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 27 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Memorandum to the Board of Trade of the leaders ASP

नरैनी में भाजपाइयों और व्यापारियों के साथ सपाइयों की मारपीट और लूटपाट तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होर्डिंग्स फाड़ने का मामला जिला मुख्यालय में भी गरमा गया है।

विज्ञापन


जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराते हुए व्यापारियों की सुरक्षा मांगी है। उधर, भाजपा नेता ने भी आरोप लगाया है कि आरोपी सपा नेता रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को नरैनी कोतवाली में पांच सपा नेताओं पर दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। मारपीट और धौंस धमकी की रिपोर्ट भाजपा नेता ने कराई है और लूटपाट तथा धौंस धमकी की रिपोर्ट व्यापारी ने लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल नेताओं को जत्था एएसपी आशुतोष शुक्ला से मिला और ज्ञापन देकर कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी सरेआम व्यापारियों को धमकाया जा रहा है। चुनौती दे रहे हैं कि रिपोर्ट वापस नहीं ली तो ठीक न होगा। व्यापारी नेताओं ने नरैनी के व्यापारियों की सुरक्षा मांगी है।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जैन, नगर अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता, महामंत्री कमलेश कुमार गुप्त, रामआसरे गुप्त, ज्वाला प्रसाद गुप्त, कैलाश गुप्त, संजय चौरसिया, कुलदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।

उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा नरैनी नगर अध्यक्ष प्रदीप सिंह सेंगर समेत आधा दर्जन भाजपा नेताओं ने एसपी को पत्र देकर कहा है कि नरैनी में सपा नेता भरतलाल दिवाकर, अवधेश सिंह, जगमोहन यादव आदि द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होर्डिंग्स फाड़ने और घर पर धावा बोलने व धमकाने की एफआईआर कराए जाने के कुछ ही देर बाद बुधवार की रात करीब 10 बजे सपा नेताओं के गुर्गों ने घर आकर जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट वापस न लेने पर खामियाजा भुगतने को कहा। बकौल भाजपा नेताओं के चौराहे पर कई राउंड फायर भी किए गए। भाजपा नेताओं ने सुरक्षा की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर  द्विवेदी सहित महेंद्र सिंह कछवाह, अनिल परिहार, कमलाकांत द्विवेदी, सौरभ शर्मा, प्रद्युग्न द्विवेदी आदि शामिल रहे।

पलटवार : सीएम की होर्डिंग्स फाड़ने पर पांच भाजपा नेताओं पर रिपोर्ट
नरैनी। भाजपा और सपा नेताओं में होर्डिंग्स को लेकर शुरू हुई जंग थमती नजर नहीं आ रही। पांच सपा नेताओं के विरुद्ध भाजपा नेताओं के रिपोर्ट दर्ज कराने के जवाब में आरोपी नामजद सपा नेता भरतलाल दिवाकर ने भी पांच भाजपा नेताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

बुधवार को देर शाम सपा नेता भरतलाल दिवाकर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भाजपा नेता मोनू सिंह सेंगर, सौरभ, धीरू दीक्षित, विपिन दीक्षित और कमलाकांत द्विवेदी ने चौराहे पर लगी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव की होर्डिंग्स फाड़ दी है। पुलिस ने इन पांचों के खिलाफ धारा 147, 506, 427 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है।


उधर, रात करीब 10 बजे अज्ञात लोगों ने मुख्य चौराहे पर दो राउंड गोलियां चलाईं। कोतवाली प्रभारी केएन सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन फायरिंग करने वाले उनसे पहले फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed