{"_id":"78876135db9a4c82a0f949d9e712c649","slug":"memorable-celebrate-holi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोलियां तैयार, होली को बनाएंगे यादगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोलियां तैयार, होली को बनाएंगे यादगार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड व विश्वविद्यालय परीक्षाओं के बाद भी युवाओं में होली की मस्ती कम नहीं होगी। मोहल्लों में होली की टोलियां तैयार हैं। चंदा जुटाकर युवाओं ने होलिका दहन से लेकर दो दिनों तक रंग खेलने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
सेठ जी का बाड़ा में टोली नायक विजय उर्फ लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि उनकी होली पूरी तरह सौहार्द भरे वातारण में होगी। तैयारियों में जुटे रामजी दीक्षित, उस्मान खां, सादिक आदि कहते हैं कि उनके होली मिलन कार्यक्रम में महिला व बुजुर्ग तथा युवा सभी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
गुलाब बाग में पालिका वार्ड सदस्य रामप्रसाद सोनी के सहयोग से होली की टोली मस्ती को तैयार है। अजय, विष्णु व छोटू कहते हैं कि खुशियों के बीच जमकर मस्ती करेंगे। होली की मस्ती को खाईंपार, मर्दननाका, छिपटहरी, कालूकुआं, ईदगाद चौराहा, डिग्गी चौराहा, पदमाकर चौराहा, बलखंडी नाका, अवस्थी तिराहा, खुटला, रहुनिया, क्योटरा आदि में भी होली की धूम रहेगी।
विज्ञापन