{"_id":"61b397dd9260087cdb5dd441","slug":"members-will-get-reward-for-cleaning-the-ward-banda-news-knp6688560122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों को वार्ड की सफाई पर मिलेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों को वार्ड की सफाई पर मिलेगा इनाम
विज्ञापन
Members will get reward for cleaning the ward
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। इंदौर की तर्ज पर शहर को साफ सुथरा बनाने को प्रेरित करते हुए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गंदगी फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निकाय इस मिशन में विशेष योगदान दें।
शुक्रवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क मे आयोजित गोष्ठी में मंडलायुक्त ने कहा कि सफाई अभियान में वार्डों का निरीक्षण कराया जाएगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले वार्डों के सभासदों को पुरस्कृत किया जाएगा।
नगरवासियों को घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा पालिका की गाडिय़ों में डालने को कहा। मंडल के सभी शहरी निकायों में रात को सफाई व्यवस्था लागू की गई है। बांदा नगर पालिका कंट्रोल रूम-9453348584 सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को एक-एक सड़क की जिम्मेदारी लेकर साफ बनाने को कहा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि एक पखवारे से प्रत्येक वार्ड में नोडल अधिकारियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/प्रशासक नगर पालिका सुधीर कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, सभासद लल्लू खां, राकेश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। डीआईओएस विनोद कुमार, बीएसए रामपाल, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, अधिशासी अधिकारी बुद्ध प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।