{"_id":"6192a3c302e5745381782fc6","slug":"members-warned-of-fasting-banda-news-knp664185625","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने दी अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने दी अनशन की चेतावनी
विज्ञापन
Members warned of fasting
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नगर पालिका परिषद अतर्रा के सभासदों ने डीएम को ज्ञापन देकर वर्तमान और पूर्व अधिशासी अधिकारियों तथा अध्यक्ष व लिपिक पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो सदस्य आमरण अनशन करेंगे।
सोमवार को यहां कलक्ट्रेट में सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि तत्कालीन अध्यक्ष और ईओ ने शासकीय धन का दुरुपयोग किया है। शासन ने अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार समाप्त करके हटा दिया है। वसूली की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
पूर्व ईओ की भी इसमें भागीदारी है। शिकायत के बाद भी जांच नहीं हो रही। ज्ञापन देने वालों में भानु प्रताप, रणवीर सिंह, संजय कुमार, पंकज कुमार, चौबे प्रसाद, लवकुश सिंह, फूलचंद्र, विभा देवी, अनीता, वीरेंद्र यादव, मालती वर्मा, रामदेव गुप्ता, राजेश गुप्ता, मीनाक्षी, देवीदीन कोरी आदि शामिल रहे।