फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mela

दीपदान मेले में 50 हजार यात्री पहुंचे

Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
mela
बांदा। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते सन्नाटे में बीते दीपदान मेले में अबकी श्रद्धालुओं की आस्था सिर चढ़कर बोली। देश-प्रदेश के विभिन्न जिलों से परिवहन निगम की बसों से आए लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने दीपदान मेले में शामिल होकर दीपदान और पूजा-अर्चना की। उधर, परिवहन निगम को पांच दिवसीय दीपदान मेले में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की आमदनी किराए के रूप में हुई। परिवहन निगम ने 320 बसों का बेड़ा मेले के लिए लगाया था।
विज्ञापन

दीपावली पर प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश के विभिन्न हिस्सों से चित्रकूट आते हैं। यहां मंदाकिनी नदी में दीपदान और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मेला का यह रेला ट्रेन, सरकारी व प्राइवेट बस तथा निजी वाहनों से आता है। इनके अलावा बड़ी तादाद में आसपास के जिलों से श्रद्धालु पैदल चित्रकूट पहुंचते हैं। परिवहन निगम श्रद्धालुओं के लिए विशेष बसें संचालित करता है।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रदेश की विभिन्न डिपो की 320 बसें लगाई गई थीं। इनमें चित्रकूटधाम मंडल की 140 बसें शामिल थीं। बांदा, महोबा डिपो से 45-45, राठ से 30 व हमीरपुर डिपो से 20 बसें लगाई गई थीं। बसों का परिचालन दो नवंबर को धनतेरस से शुरू हुआ था। शनिवार को मेले का अंतिम दिन था। लगभग सभी यात्री वापस लौट गए। चित्रकूटधाम मंडल परिवहन निगम को कुल 1.45 करोड़ रुपये किराए के रूप में हासिल हुए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। लगभग डेढ़ सैकड़ा कर्मियों ने रात-दिन ड्यूटी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed