{"_id":"659d9052a43f805f8b0a66dd","slug":"medical-college-will-get-electricity-from-12-mw-solar-plant-banda-news-c-212-1-sknp1006-6035-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 1.2 मेगावाट के सोलर प्लांट से मेडिकल कॉलेज को मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 1.2 मेगावाट के सोलर प्लांट से मेडिकल कॉलेज को मिलेगी बिजली
Wed, 10 Jan 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
बांदा। आने वाले दो महीनों में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बिजली कटौती समस्या से निजात मिल जाएगी। यूपी नेडा की ओर से कॉलेज परिसर में 1.2 मेगा वाट का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। इससे मेडिकल कॉलेज को दिन में कटौती के दौरान जेनरेटर चलाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। बिजली समस्या से कोई भी ऑपरेशन व आईसीयू वगैरह प्रभावित नहीं होंगे।
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 1.2 मेगा वाट का सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को ओएमसी कंपनी के कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर काम शुरू कर दिया है। मार्च 2024 तक इस प्लांट के पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। इस प्लांट के क्रियाशील होने पर मेडिकल कॉलेज में दिन के समय होने वाली बिजली कटौती के लिए चलने वाले जेनरेटर से मुक्ति मिलेगी और बिजली के अभाव में मेजर ऑपरेशन व आईसीयू व एनआईसीयू जैसे वार्ड भी प्रभावित नहीं होंगे।
लखनऊ की कंपनी द्वारा सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू करा दिया गया है। यह मार्च महीने तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा रात में बैटरी साेलर प्लांट को लगवाने के लिए भी प्रस्ताव भेजा हुआ है। जल्द ही वह भी लगवाया जाएगा। इन दोनों प्लांटों के लगने से दिन और रात दोनों समय बिजली कटौती से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. सुनील कुमार कौशल, प्रधानाचार्य, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा।