फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical college outsourcing workers on strike

मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल पर

Mon, 07 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Medical college outsourcing workers on strike
मेडिकल कालेज में प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को मेडिकल कालेज में धरना दिया। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि चार माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला। ठेका लेने वाली नई कंपनी ने वेतन में भारी कटौती कर दी है। साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिल रहा। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में लगभग 300 आउट सोर्सिंग महिला-पुरुष कर्मचारी है। ये कई साल से कार्यरत हैं। सोमवार को मेडिकल कालेज में धरने पर बैठे इन कर्मचारियों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से जारी बयान में बताया कि उन्हें नई कंपनी में काम करने के लिए मेडिकल कालेज में सेवा प्रदाता फर्म का जबरन अनुबंध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नई एजेंसी कर्मचारियों से 15 और 20 हजार रुपये का ड्राफ्ट मांग रही है। 4800 रुपये प्रति माह पाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मी यह पैसा कहां से देंगे। बताया कि अब तक 25,590 रुपये के स्थान पर 20,300 रुपये दिए जाते रहे। अब नई कंपनी ने टेंडर लिया है। वेतन में बढ़ोत्तरी की बजाय कटौती कर दी गई है। आरोप लगाया कि कंपनी और मेडिकल कालेज प्रशासन मिलकर आउटसोर्सिंग कर्मियों को गुमराह कर रहे हैं। चार महीने से उपस्थिति के हस्ताक्षर नहीं कराए। न ही मानदेय मिल रहा है। कर्मियों के परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। फिर भी ड्यूटी पूरी दे रहे हैं। बताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मियों में रश्मि, प्रीति, अंजू, कुसुम, लक्ष्मी, रत्नम, कमला देवी, ललित मिश्रा, रामबिहारी, शारदा यादव, प्रज्ञा सिंह, दीपिका त्रिपाठी, प्रियंका देवी, किशन कुमारी, अनीता, प्रतिमा, गायत्री, रश्मी खान, अनीता सिंह, दिव्या पटेल, किरन पाल, रूबी, शैला खान, संध्या गुप्ता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed