फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical center found running without license

Banda News: बिना लाइसेंस के चलता मिला मेडिकल सेंटर

Thu, 10 Aug 2023 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Medical center found running without license
बांदा। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने शहर के छोटी बाजार स्थित अभिषेक मेडिकल सेंटर/डायलिसिस का निरीक्षण किया। बिना लाइसेंस के दवाएं भंडारित मिली। दवाओं को सील कर तीन दवाओं के नमूने लिए गए। जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को सहायक आयुक्त (औषधि) चित्रकूटधाम मंडल के निर्देश पर महोबा व बांदा के औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के छोटी बाजार स्थित अभिषेक मेडिकल सेंटर/डायलिसिस का निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही सेंटर पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। जो कर्मचारी मिले उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर संचालक संचालक डा. अभिषेक कृष्ण प्राणायामी नहीं मिले। बाद में उन्हें बुलाया गया और निरीक्षण किया। सेंटर के अंदर बड़ी संख्या में दवाएं भंडारित मिली। संचालक लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सके। टीम ने भंडारित दवाओं को सील कर तीन दवाओं के नमूने लिए। इस मौके पर औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता, औषधि निरीक्षक महोबा आशुतोष कुमार चौबे आदि मौजूद रहे। औषधि निरीक्षक बांदा ने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed