{"_id":"079a79a60ad630487f370b2534c27b79","slug":"masuma-mooves-for-scheting-with-masage-of-save-the-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ का संदेश लेकर स्केटिंग पर निकली मासूमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ का संदेश लेकर स्केटिंग पर निकली मासूमा
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ’ के संदेश के साथ 9 बरस की सैय्यदा मासूमा फात्मा ने लाजवाब स्केटिंग से सभी का दिल जीत लिया। उसके हुनर को देख डीएम सुरेश कुमार खुद को रोक नहीं पाए और ताली बजाकर उसे शाबाशी दी।
विज्ञापन
बांदा शहर निवासी सैय्यदा मासूमा फात्मा को राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियन का खिताब मिल चुका है।
इन दिनों वह ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान में जुटी हुई है। सोमवार को सुबह डीएम आवास के सामने सड़क पर मासूमा ने स्केटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। डीएम सुरेश कुमार ने उसे माला पहनाई और प्रशस्ति पत्र दिया। एसडीएम एके पुष्कर, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह सहित मासूमा के प्रदर्शन कार्यक्रम के स्थानीय समन्वयक अशफाक अली हाशमी उर्फ नवाब भाई (हिरा माडल स्कूल) और जावेद अली आदि उपस्थित रहे। यहां के बाद मासूमा ने अवस्थी पार्क में भी स्केटिंग का प्रदर्शन किया। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने उसे शाबाशी दी।
विज्ञापन