फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mass wedding ceremony for 12 couples rounds

सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़ों ने लिए फेरे

Tue, 10 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 10 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mass wedding ceremony for 12 couples rounds
बबेरू मेें सामूहिक विवाह यज्ञ में जयमाल को खड़े जोड़े। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू। पटेल उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। विदाई में उन्हें गृहस्थी का सामान उपहार में दिया गया। अक्षय तृतीया पर कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कालेज, मिलाथू में आयोजन समिति व कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। जयमाल के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंडप के नीचे सात फेरे लेकर 12 जोड़े एक-दूजे के हुए।

विज्ञापन


इनमें अंजू पटेल (बड़ा गांव)- बालकरन पटेल (कैरी), साधना पटेल (भदेहदू)- शिवबरन (कोर्रम), पूजा पटेल (बरौली आजम)- वीरेंद्र पटेल (कैरी), विजमा (बड़ा गांव)- संतोष पटेल (भदेहदू), अर्चना (बड़ा गांव) -अवधेश (भदेहदू), कविता (बड़ा गांव)-बृजेंद्र (मिलाथू), सविता (बड़ा गांव)-उमेश (मिलाथू), सुनीता (पल्हरी)-दिनकर (बरौली आजम), साधना पटेल (कैरी)-सर्वेश (अछाह), सुमन (भदेहदू)-श्रवण कुमार (कोर्रम), अंशिका (फतपुरवा)-शिवराम (सैमरा) और निशा (अहार)-कुलदीप (कैरी) शामिल हैं।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अलावा कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष संजय शिल्पी कटियार ने वर-वधू को जेवर व गृहस्थी का सामान भेंट किया। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, प्राथमिक शिक्षक संघ नेता रामपाल सिंह, समिति अध्यक्ष राजकुमार सिंह, शिव प्रसाद विद्यार्थी, पूर्व डीडीसी जीपी सिंह, हरि प्रसाद सिंह, डा .एसएस भारतीय, प्रभाकर पटेल, अनूप सिंह, स्वयंवर सिंह, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, गया बाबा, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमा पटेल समेत स्वजातीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed