फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mass marriage yagna on Mahashivratri, 10 couples held each other's hands

Banda News: महाशिवरात्रि पर सामूहिक विवाह यज्ञ, 10 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Mon, 16 Feb 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage yagna on Mahashivratri, 10 couples held each other's hands
फोटो- 16 सामूहिक विवाह यज्ञ में मौजूद जोड़े। संवाद
बांदा। महाशिवरात्रि के अवसर पर पटेल समाज द्वारा आयोजित सातवें सामूहिक विवाह यज्ञ में 10 निर्धन और जरूरतमंद जोड़ों ने दांपत्य सूत्र में बंधकर एक नई शुरुआत की। यह आयोजन बबेरू तहसील के भदेहदू में संपन्न हुआ। जहां विधि-विधान और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराए गए।
विज्ञापन


आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री मंत्र के जाप के बीच वर-वधू एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधे। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। आयोजन में पटेल समाज के गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। सांसद कृष्णा देवी, पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल, साहिल पटेल, सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान बांदा के अध्यक्ष मुंगी प्रसाद पटेल, समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गया बाबा, ब्लॉक प्रमुख बबेरू रमाकांत पटेल, डीडीसी अरुण सिंह पटेल, अरुणेश सिंह पटेल, राम मिलन सिंह पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र सिंह पटेल, सुमन सिंह, जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed