फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Masked miscreants looted one lakh by beating truck drivers

नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक चालकों को पीटकर एक लाख लूटे

Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants looted one lakh by beating truck drivers
नरैनी/गिरवां। खदान जा रहे ट्रकों को रोककर असलहाधारी दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने चालकों के साथ मारपीट की और लगभग एक लाख रुपये लूट ले गए। विरोध करने वाले चार ट्रक चालकों पर जमकर लाठियां बरसाईं और एक ट्रक चालक को चाकू से घायल कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले। ट्रक मालिक और चालकों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गिरवा थाना क्षेत्र में दरगाही पुरवा से मानपुर बरियारी खदान बालू लोड कराने ट्रक जा रहे थे। आधी रात को खदान रास्ते पर ट्रक चालक बालू लोड करने गए थे। मंगलवार की आधी रात को रास्ते में खड़े ट्रक चालको के ऊपर लगभग एक दर्जन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

चार ट्रक चालकों को बेरहमी से लाठियों से पीटा। एक अन्य ट्रक चालक के गले में चाकू मार दी। ट्रक चालक सुनील (कबरई) से 36 हजार रुपये, रसूल (मटौंध) के पास 5000 रुपये, महाराज (बरौंधा, एमपी) से 22 हजार रुपय, दीपक (फाटा पुरवा) से 35 हजार रुपये लूट लिए। ट्रक मालिक मुन्ना पटेल (रमजूपुर) को बदमाशों ने पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। लुटे-पिटे ट्रक मालिक और चालकों ने गिरवां थानाध्यक्ष को मोबाइल पर घटना की सूचना दी। यह भी बताया कि चाकू मारते समय एक बदमाश के मुंह से साफी छूट जाने पर उसे पहचान लिया है।

चाकू भी छीन लिया। चालकों ने गिरवां थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बदमाशों से छीना चाकू भी पुलिस को सौंप दिया। उधर, गिरवां थाना इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के बारे में पूछने पर टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed