{"_id":"65e4c3fe901d68ee140731fc","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-banda-news-c-212-1-bnd1003-107752-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। खेत से लौटी सास और ननद ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं गांव निवासी पूनम यादव (24) का घर के कमरे में साड़ी के फंदे में लटका मिला। खेत से सास सीमा और ननद मोती लौटीं तो मकान का मुख्य दरवाजा बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गईं तो पूनम का शव लटक रहा था। ससुर होरीलाल ने बताया कि वह घटना के समय छोटे पुत्र शिवकुमार के साथ दिल्ली में थे। पूनम का पति अनिल यादव वापी गुजरात में कमाता है। वह एक सप्ताह पहले ही गांव से वापी गया था। घर में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ।
उधर, चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव से आए पूनम के ताऊ दिनेश ने बताया कि जून 2023 में शादी हुई थी। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। कमासिन थानाध्यक्ष जयचंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। नायब तहसीलदार संतोष कुमार व सीओ राजवीर सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कारण स्पष्ट नहीं है।