{"_id":"65244b500ac07c40b5081794","slug":"married-womans-condition-worsened-she-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-3288-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विवाहिता की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विवाहिता की हालत बिगड़ी, मौत
Tue, 10 Oct 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में विवाहिता की हालत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के मजरा छोरहन डेरा निवासी संगीता (26) की रविवार की देर शाम अचानक हालत बिगड़ गई। ससुराली उसे सीएचसी जसपुरा लेकर पहुंचे। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। यहां संगीता के पति बबलू ने उसके पिता और अन्य परिजनों को जानकारी दी। सूचना पाकर खैर डेरा निवासी पिता प्रताप निषाद वहां पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर आरोप लगाया कि उसकी बेटी की मारपीट कर हत्या की गई है। बेटी के शरीर में चोट के निशान हैं। जसपुरा थाना प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया संदिग्ध हालात में मौत हुई है। शव डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। पति बबलू ट्रक चालक है।
-- -- -- -- -- -- --
-