फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman who reached married lover's house was beaten and thrown out

Banda News: शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता को पीटकर निकाला

Wed, 15 Oct 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Married woman who reached married lover's house was beaten and thrown out
-जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अपने विवाहित प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका को प्रेमी व उसकी पत्नी ने मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह बेहोश होकर प्रेमी के दरवाजे रात भर पड़ी रही। सुबह पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। युवती ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अतर्रा के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसका बबेरू कस्बे के एक शादीशुदा युवक से जनवरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दो दिन पहले उसके घर पहुंची थी। उसने प्रेमी से घर में रखने की बात कही तो प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर उसे मंगलवार की रात पीटकर निकाल दिया।
विज्ञापन

युवती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसका मायका बबेरू के एक गांव में है। वह अपने मायके में रह रही थी। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि युवती को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया है। पिता ने लिखित में दिया है कि वह अपनी बेटी का इलाज कराने ले जा रहे हैं। इलाज के बाद पिता अगर तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed