{"_id":"61cdeedcdcc3833c9f1bd16c","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-on-the-noose-banda-news-knp6726228169","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटौंध (बांदा)। हरिसन थोक में बुधवार शाम को विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हरिसन थोक निवासी कुलदीप गुजरात के सूरत और उनके भाई-भाभी चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। घर में कुलदीप की पत्नी आशा (20) के सास-ससुर के साथ रहती थी। बुधवार को ससुर काशी प्रसाद खेत गए थे और सास तिजिया घर के बाहर बैठी थी।
शाम को खेत से लौटने पर सास-ससुर घर गए तो आशा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। आरोपों के चलते शव का डॉ.वागीश कुमार श्रीवास व डॉ.कौशलेंद्र के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
थाना एसआई रामनारायण मिश्रा ने बताया कि मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। जांच की जा रही है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतका की शादी 2021 में हुई थी, उसका मायका बांदा में है।
उधर, बबेरू में अच्छे (22) ने बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ का लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।