फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman hanged after quarrel with husband

पति से तकरार के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी

Mon, 28 Feb 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged after quarrel with husband
रंजना। (फाइल फोटो)। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रेम विवाह के कुछ ही दिन बाद शुरू हो गई कलह और तकरार का अंत पत्नी द्वारा आत्महत्या कर लेने से हुआ। ससुराल में फांसी लगाकर पत्नी ने जान दे दी। बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा में गुरुवार रात रंजना (26) पत्नी अमित गुप्ता ने ससुराल में टीनशेड पर साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति अमित ने बताया कि शहर के गायत्री नगर निवासी रंजना से उसकी दोस्ती चार साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद हम दोनों ने बांदा में ही मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन रंजना के घरवाले इस पर सहमत नहीं हुए और उन्होंने रंजना से अपने संबंध तोड़ लिए। इससे रंजना दुखी रहती थी। अमित के मुताबिक, इसी तनाव में वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि रविवार को शाम दोनों के बीच मामूली नोकझाेंक हुई। इसके बाद रंजना अपने कमरे चली गई, फिर बात न बढ़े इसलिए वह दूसरे कमरे में सो गया। रात में किसी समय रंजना ने फांसी लगा ली। अमित जनसेवा केंद्र चलाता है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

कोर्ट ने दिया था छह माह साथ रहने का मौका
बांदा। प्रेम विवाह से रंजना को अपना जीवन साथी बनाने वाले पति अमित गुप्ता ने बताया कि कलह बढ़ जाने पर दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया और तलाक के लिए पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। सुनवाई के बाद अदालत ने यह आदेश दिया कि दोनों छह माह और साथ रहकर देख लें। सुलह और सहमति हो जाए तो ठीक वरना उसके बाद अदालत की शरण लें। पांच माह बीत चुके थे। अमित के बड़े भाई अनुराग ने बताया कि रंजना के प्रेम विवाद करने की वजह से पिछले वर्ष उसके पिता की मौत पर भी उसे मायके नहीं बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed