फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Map of mall building canceled

मॉल के भवन का मानचित्र निरस्त

Sat, 17 Mar 2018 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 17 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Map of mall building canceled
शापिंग माल का भवन। - फोटो : अमर उजाला
शहर के मध्य प्रकाश टाकीज परिसर में स्थित शापिंग का मानचित्र (नक्शा) बांदा विकास प्राधिकरण ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण ने इसे करीब 22 माह पूर्व वर्ष 2016 में स्वीकृत किया था। भवन स्वामियों के बीच आपसी विवाद था। नक्शा निरस्त करने का कारण पार्किंग स्थल में निर्माण और फर्जी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


चौक बाजार स्थित गोसाईगंज में कपूर चंद्र गुप्ता, योगेश चंद्र गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता और नम्रता जायसवाल के नाम से दिसंबर 2015 में शपथ पत्र के साथ शापिंग माल का मानचित्र दाखिल कर स्वीकृति मांगी गई थी। प्राधिकरण ने 24 मई 2016 को इसे स्वीकृति दे दी। डीएम/उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ताजे आदेश में कहा गया है कि शैलेंद्र गुप्ता ने मई 2016 में शिकायत की कि मानचित्र पर उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। साथ ही नक्शे में जो स्थान पार्किंग स्थल के रूप में खुला दर्शाया गया है, वहां पक्के भवन बने हुए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह किरायेदार अशोक कुमार चौहान ने शिकायत की कि धोखा देकर उसकी पुरानी दुकान को पार्किंग स्थल दिखा दिया गया है। प्राधिकरण ने मानचित्र दाखिल करने वाले पांचों लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश में बताया गया है कि कपूर चंद्र, योगेंद्र और नम्रता जायसवाल ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। शैलेंद्र गुप्ता ने शपथ पत्र देकर जवाब में कहा कि मानचित्र में उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। आदेश में कहा गया है कि जमीन के जो अभिलेख पेश किए गए उसमें कपूर चंद्र गुप्ता व अन्य का स्वामित्व मात्र 2585.32 वर्ग मीटर भूमि पर है, जबकि मानचित्र में भूमि का रकबा 2730 वर्ग मीटर दर्शाया गया है।



मानचित्र में जो स्थल पार्किंग के लिए खुला दिखाया गया है, वहां अवैध निर्माण पाया गया है। इसके अलावा भवन निर्माण में फायर ब्रिगेड की भी एनओसी नहीं ली गई। डीएम ने सारे तथ्यों के आधार पर विकास प्राधिकरण की अधिनियम की धारा 15 (9) के अंतर्गत 24 मई 2016 को स्वीकृत नक्शा निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed