{"_id":"61bf78e92b091a29484f91eb","slug":"many-people-injured-in-the-fight-banda-news-knp670526674","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में कई लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बच्चों के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलने से महिला समेत सात लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों ने अतर्रा थाना में तहरीर दी है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में शनिवार की शाम पड़ोसी रामदीन (50) और सुकुुरुवा (63) के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठियां लेकर आमने-सामने आ गए। सुकुरुवा सहित उसका भाई गिल्ला (65) व शिवचरण और भतीजा श्यामबाबू (25) तथा दूसरे पक्ष से रामदीन सहित भाई राजकरन (35) व सोनिया (45) घायल हो गए।
ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल श्यामबाबू ने बताया कि राजस्थान में सुकुरुवा के पुत्र शिवकुमार और रामदीन के पुत्र राकेश के बीच पिछले माह झगड़ा हो गया था, तभी से पड़ोसी रंजिश मानने लगे थे। थाना पुलिस का कहना है कि घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
दो युवतियों समेत चार ने जहर खाया
बांदा। अलग-अलग क्षेत्रों में दो युवतियों समेत चार ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने घटना की वजह गृह कलह बताई है। सहेवा (गिरवां) गांव में गुडिय़ा (18) और तारा (चिल्ला) गांव में कविता देवी (23) ने रविवार को सुबह जहर खा लिया। इसी तरह गिरवां कस्बा निवासी सानू (35) और दुरईमाफी (बिसंडा) गांव में महेश (18) ने जहर खा लिया। (संवाद)