{"_id":"63e93786f19dc72c060f5d20","slug":"many-organizations-blocked-the-highway-in-favor-of-women-banda-news-c-12-1-77745-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: महिला के पक्ष में कई संगठन ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: महिला के पक्ष में कई संगठन ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
चित्रकूट। वन स्टाप सेंटर केस वर्कर के पद पर कार्य करने वाल एक महिला पक्ष में कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर के ट्रैफिक चौराहे पर प्रदर्शन किया। तीन घंंटे से अधिक समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर पर जाम लगा रहा। संगठन के प्रमुखों ने आरोप लगाया कि एक विभाग मेंं कार्यरत महिला के साथ कुछ लोग अश्लील हरकतें करते है। इसका विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। इनके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है।
रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे कई युवक व महिलाएं ट्रैफिक चौराहे के पास पहुंच गए। जिन्होंने जाम लगा जमकर नारेबाजी किया। जानकारी होने पर मौके पर सीओ हर्ष पांडेय भारी फोर्स लेकर पहुंच गए। जाम खुलवाने का उन्होंने प्रयास किया। कई बार कार्रवाई करने की धमकी भी दी गई। इसके बाद भी जाम लगा रहा। मौके पर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह पहुंचे जिन्हें दिए गए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिला का एक महीने से शोषण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार क्राइम जीरो टॉलरेंस की बात करती है पर महिला की एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है। अपराध गम्भीर प्रकृति का है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौन साधे बैठे है। महिला जिस पद पर कार्य करती है उसी पर उसको सम्मान सहित कार्य कराया जाए।
इस संबंध में एडीएम ने तीन दिन का समय देकर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लाइन लगी रही।