फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Manoj Dwivedi became the president of the second faction

Banda News: मनोज द्विवेदी बने दूसरे गुट के अध्यक्ष

Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Manoj Dwivedi became the president of the second faction
मनोज द्विवेदी। - फोटो : संवाद
अतर्रा। बार संघ एसोसिएशन के दूसरे गुट का शुक्रवार को मतदान और मतगणना हुई। अधिवक्ता संघ भवन में हुए मतदान में 121 अधिवक्ताओं ने वोट डाला। दो मत अवैध घोषित किए गए। मनोज द्विवेदी ने रामप्रसाद वर्मा को 45 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मतदान स्थल पर निर्वाचन अधिकारी सूरज बाजपेई की देखरेख में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। शाम 4 बजे मतगणना शुरू हुई। मनोज द्विवेदी को 82 और प्रतिद्वंद्वी राम प्रसाद वर्मा को 37 वोट मिले। महासचिव पद पर राममिलन कुशवाहा निर्विरोध चुने गए। अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ अवस्थी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) ऋगुवेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव (प्रशासन) शाश्वत मिश्रा और संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) रजनीश निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लादकर बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर स्थित हनुमान मंदिर और गौराबाबा मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान एल्डर कमेटी अध्यक्ष विनोद तिवारी, अमर सिंह राठौड़, अमर बाबू सचदेवा, राजेंद्र जाटव, रामकिशोर तिवारी, शिवमूर्ति मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed