फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Manish became the President of the Board of Trade

व्यापार मंडल के मनीष बने अध्यक्ष

Sun, 29 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Manish became the President of the Board of Trade
बबेरू। उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनीष गुप्ता 179 मतों से विजयी घोषित किए गए। उन्हें 827 व प्रतिद्वंदी प्रत्याशी श्रीराम गुप्ता को 638 मत मिले। अन्य पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए।
विज्ञापन

समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। रविवार को एक मैरिज हाल में चुनाव अधिकारी विष्णु गुप्ता ने निर्वाचित प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा की। बताया कि अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

शनिवार को हुए मतदान में 1800 सदस्यों में 1431 ने मत डाले। 21 मत अवैध हो गए। अध्यक्ष के अलावा अरविंद गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्यामाचरण गुप्ता महामंत्री, राजेश कुमार गुप्ता, योगेश कुमार, अखिलेश कुमार पाल, राजेश साहू व आलोक कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, धनेश गुप्ता वरिष्ठ मंत्री, पंकज गुप्ता, गोविंद गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, हिमांशु व किशन गुप्ता मंत्री, भालेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश, सुरेंद्र सेठी, प्रकाश चंद्र गुप्ता संगठन मंत्री, सनत कुमार प्रचार मंत्री, राजेश गुप्ता आडीटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार, सुधीर अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह राठौर, महामंत्री प्रेमचंद्र गुप्ता, राकेश कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार अनशनकारी, गल्ला व्यापारी संदीप कुमार गुप्ता, निलेश कुमार गुप्ता, मन्ना गुप्ता, बसंत गुप्ता, केके महंत, वेद मित्र आदि मौजूद रहे।

सभी ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed