फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Manish and Kajal top in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में मनीष और काजल अव्वल

Thu, 18 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Manish and Kajal top in 100 meters race
Manish and Kajal top in 100 meters race - फोटो : BANDA
बबेरू। ब्लॉक स्तरीय क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 100 व 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मेजबान गांव पतवन का मनीष विजेता बना। बालिकाओं में मझीवां गांव की काजल अव्वल रहीं।
विज्ञापन

पतवन गांव में आयोजित खेलकूद का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने किया। कहा कि जगह उपलब्ध हो तो जिला पंचायत बबेरू क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण कराएगी। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार जिलों में स्टेडियम का निर्माण करा रही है।
विज्ञापन

एक दिवसीय प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ बालक में उमाशंकर (उमरहनी) प्रथम, सुधीर (परास) द्वितीय, सुरेंद्र कुमार (मझींवा) तृतीय रहे। 200 मीटर में सुभाष (बंशी डेरा) प्रथम, लक्ष्मीकांत (मझीवां) द्वितीय, अंकित (पल्हरी) तृतीय रहे। 400 मीटर में मनीष (पतवन) प्रथम, गौरव सिंह (भदवारी) द्वितीय, अंकित (भदवारी) तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में काजल (मझीवां) प्रथम, सोनू (पून) द्वितीय, मालती तृतीय रहीं। 200 मीटर में सावित्री (पतवन), सोनू देवी (परास), गीता देवी (पल्हरी), 400 मीटर में गौरा (मझींवा), नीतू (अधांव) व अवंतिका (मियां बरौली) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
लंबी कूद में मालती (अधांव) प्रथम, काजल (मझीवां) द्वितीय, अर्चना (मझीवां) तृतीय रहीं। बालक वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय औगासी टीम विजेता रही। प्राथमिक विद्यालय, गहबरा डेरा उप विजेता बनी। बालिका वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय गहबरा डेरा और जूनियर बालक वर्ग खोखो में पतवन विजेता घोषित हुआ।

काजीटोला उप विजेता रहा। खोखो बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गहबरा डेरा विजेता, औगासी उप विजेता रहा। संचालन सुरेश द्विवेदी व रामकरण साहू ने किया।
प्रतियोगिता की शुरूआत में पूर्व चैंपियन नगेंद्र कुमार (पून) ने मशाल लेकर खेल ग्राउंड का भ्रमण किया।
बैज अलंकरण संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार, ग्राम प्रधान सुनील सिंह ने किया। शैलेंद्र मिश्रा, जयकरन यादव, अनूप कुमार तिवारी, रामस्वयंबर पांडे, आराधना गौतम, रंजना यादव, संजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, उमेश तिवारी, मोती लाल, रामकरण साहू, राकेश शिवहरे, कुल भास्कर अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed