फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mandal went ahead in Corona vaccination campaign

कोरोना टीकाकरण अभियान में आगे निकला मंडल

Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mandal went ahead in Corona vaccination campaign
बांदा। कोरोना टीकाकरण महाभियान में चित्रकूटधाम मंडल लक्ष्य से आगे निकल गया। मंडल में 111 फीसदी टीकाकरण हुआ। 83,700 लक्ष्य के सापेक्ष 93,160 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
विज्ञापन

मंगलवार (3 अगस्त) को हुए एक दिवसीय टीकाकरण महाभियान में चारों जनपदों में टीकाकरण कराया गया। अपर निदेशक, स्वास्थ्य डॉ. आरबी गौतम ने बताया कि मंडल में सबसे ज्यादा टीके महोबा जिले में लगाए गए। यहां 18000 के सापेक्ष 21,986 यानी 122 फीसदी लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

चित्रकूट में 21,700 का लक्ष्य रखा गया था। यहां 24,640 लोगों ने टीके लगवाए। हमीरपुर में निर्धारित लक्ष्य 20,000 के सापेक्ष 21,513 यानी 107 प्रतिशत और बांदा जिले में निर्धारित किए गए 24,000 लक्ष्य के मुकाबले 25,039 लोगों ने टीका लगवाया, जो लक्ष्य का 104 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक ने कहा कि शासन से मिली वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण हुआ। वैक्सीन और मिलती तो टीकाकरण का ग्राफ और बढ़ सकता था। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से दिया गया लक्ष्य एक टेस्ट के रूप में था। जिसमें मंडल अव्वल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed