{"_id":"5ca78f35bdec22493442f036","slug":"mandal-has-given-power-to-the-metropolis-in-power-billing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिलिंग में मंडल ने महानगरों को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिलिंग में मंडल ने महानगरों को दी मात
Fri, 05 Apr 2019 10:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
banda
banda
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
उन पर उपभोक्ताओं के 17 करोड़ 16 लाख रुपये बिल बकाया है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पावर कारपोरेशन की बिलिंग व्यवस्था में चित्रकूटधाम मंडल ने लखनऊ, झांसी और आगरा जैसे महानगरों को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में खत्म हुए वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में मंडल में 86 फीसदी उपभोक्ताओं की बिलिंग की गई। लगभग 50 हजार उपभोक्ता अभी भी बिलिंग के लिए बाकी हैं। उन पर उपभोक्ताओं के 17 करोड़ 16 लाख रुपये बिल बकाया है।
बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बिलिंग नहीं हो पाती। कहीं मीटर खराब होते हैं तो कहीं बिजली कर्मी और कोई दुश्वारी बता देते हैं। कारपोरेशन बिलिंग बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके विभिन्न उपाय कर रहा है। इसके नतीजे सामने आए हैं। बुंदेलखंड का चित्रकूटधाम मंडल (बांदा जोन) ने शानदार उपलब्धि हासिल की है।
बीते माह में मंडल के चारों जनपदों में 35,191 उपभोक्ताओं का पंजीकरण हुआ था। इनमें 30,283 की बिलिंग कर दी गई। इसके बाद भी अभी 4908 उपभोक्ताओं की बिलिंग बाकी है। इन उपभोक्ताओं पर 17 करोड़ 16 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
बिलिंग की इस उपलब्धि ने लखनऊ इलेक्ट्रिक सिटी सप्लाई एडमिनिस्ट्रेशन (लेसा) सहित आगरा जोन और झांसी जोन को भी पीछे छोड़ दिया है। झांसी जोन में 84 फीसदी और आगरा जोन में 85 फीसदी बिलिंग हुई है। कानपुर (केसा) भी चित्रकूटधाम मंडल से आगे नहीं जा पाया। यहां की बिलिंग भी 86 फीसदी रही।