{"_id":"64e268f6aedef6427501e034","slug":"man-gives-triple-talaq-to-wife-after-15-years-of-marriage-banda-news-c-212-1-bnd1001-1672-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: शादी के 15 साल बाद पत्नी को तीन तलाक, बोली- शौहर नशे का लती...लांछन लगाता है, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: शादी के 15 साल बाद पत्नी को तीन तलाक, बोली- शौहर नशे का लती...लांछन लगाता है, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट
Mon, 21 Aug 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:56 AM IST
सार
Banda Crime: सीओ सिटी गवेंद्र पाल गाैतम ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन तलाक का मामला दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। एसपी के आदेश पर उत्पीड़न, मारपीट व मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में शादी के 15 साल बाद युवक ने पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पैलानी थाने में उत्पीड़न, मारपीट और मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा के तहत पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा निवासी अफसाना ने पैलानी थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसकी एक पुत्री थी, जिसका जनवरी में निधन हो गया। शौहर नशे का लती है। उस पर लांछन लगाता है। आरोप लगाया कि उसके शौहर के कई महिलाओं से संबंध हैं। मना करने पर उसने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
31 जुलाई 2023 को फोन पर तीन तलाक दे दिया। उसने घटना की सूचना पैलानी थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं की थी। तब उसने एसपी के समक्ष पेश होकर फरियाद की। एसपी के आदेश पर पति अनवर, जेठ अयूब व जेठानी नगीना के खिलाफ उत्पीड़न, मारपीट व मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन