फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man arrested for kidnapping and extorting money from jeweller's son

Banda News: ज्वैलर्स के पुत्र को अगवा करने की धमकी व रुपये वसूली का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 28 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for kidnapping and extorting money from jeweller's son
तिंदवारी (बांदा)। चित्रकूट के बरगढ़ में कपड़ा व्यापारी के बेटे को अगवाकर हत्या और फिरौती मांगने का मामला लोगों के जहन से उतरा नहीं था कि थाना क्षेत्र के बेंदा घाट निवासी ज्वैलर्स की दुकान में बेटे को अगवा करने की धमकी देने के साथ फिरौती की रकम की मांगने घटना से हड़कंप मच गया। पत्रभेजकर धमकाने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा अभी फरार है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट निवासी डिंपल सोनी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी दुकान घर से करीब 100 मीटर की दूरी है। वह सोने-चांदी के जेवर का व्यापार करते हैं। उसकी दुकान में 25 जनवरी को कुछ अपराधियों ने एक धमकी भरा पत्र भेजा था, जिसमें रुपये की मांग की गई थी। रुपये न देने पर बेटे को अगवाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी लिखी थी। ज्वैलर्स ने यह धमकी भरा पत्र पुलिस को दिखाया और थाना क्षेत्र के देवरा मजरा निवासी शनि सिंह व गल्खोरिया डेरा मजरा अमलीकौर निवासी भानू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने धमकी से भरा पत्र मिलने के साथ ही टीम गठित कर 26 जनवरी को आरोपी शनि सिंह को तमंचा 315 बोर के साथ उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भानू सिंह अभी फरार है। गिरफ्तारी में एसआई चौकी प्रभारी बेंदा उत्कर्ष सिंह, महिला एसआई चौकी प्रभारी कुरसेजा रोशनी सिंह आदि शामिल रहे। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला कोई रंजिश का सामने नहीं आया है। रंगदारी वसूलने का मामला है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed