{"_id":"3c8772b1d43d9893310ffd920600530e","slug":"male-and-female-district-hospitals-inspected-dirt-raged-on-clip-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुरुष व महिला अस्पतालों का निरीक्षण, गंदगी पर नाराजगी जताई, क्लिप भी बनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुरुष व महिला अस्पतालों का निरीक्षण, गंदगी पर नाराजगी जताई, क्लिप भी बनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से आई मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। दोनों ही अस्पतालों में गंदगी और शौचालयों से उठ रही सड़ांध पर नाराजगी जताई और उनकी वीडियो क्लिप बनाई।
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार की रात जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। गंदगी और जगह-जगह पड़ी डिस्पोजल सीरिंज पर असंतोष जताया। इमर्जेंसी वार्ड से सटे शौचालय से फैल रही बदबू पर टीम प्रभारी केके श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई। वार्डों की दशा पर भी खफा हुए। मरीजों और तीमारदारों से सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
हां के बाद टीम ने महिला चिकित्सालय का जायजा लिया। शौचालय में अंधेरा और गंदगी थी। टीम ने उनकी तस्वीरें लीं। वीडियो क्लिप भी बनाई। मरीजों को ठंड से बचाने के लिए वार्डों में लगे ब्लोअर चेक किए। भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। ब्लड बैंक, कंपोनेंट विभाग और वहां लगीं मशीनें भी देखीं। पीएचसी व सीएचसी में ब्लड बैंक न होने पर हैरत जताई।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे के निरीक्षण में सदस्यों को दोनों अस्पतालों में कई खामियां मिलीं। सीएमएस डॉ.शेखर (जिला अस्पताल) और डॉ.ऊषा सिंह (महिला चिकित्सालय) ने मैन पॉवर कम होने की दलील देकर स्टाफ बढ़वाने की मांग की।
टीम प्रभारी ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त योजनाओं के सही क्रियान्वयन को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। भरोसा दिलाया कि स्टाफ बढ़ाने और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
टीम में डॉ.एस गुलफाम व वाईपी मिश्रा शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ.आरके गुप्ता, डॉ.टीआर सरसैय्या, डॉ.संजीव कुमार, डॉ.एसके वाजपेयी, डॉ.अनुराग, डॉ.राधे आदि उपस्थित रहे।