फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Making Bundelkhand healthy by doing organic farming

जैविक खेती कर बुंदेलखंड को बना रहीं सेहतमंद

Sat, 02 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Making Bundelkhand healthy by doing organic farming
Making Bundelkhand healthy by doing organic farming - फोटो : BANDA
बांदा। कुछ करने की चाहत हो तो असंभव काम भी संभव हो जाता है। ऐसा डिगवाही की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कर दिखाया। इन्होंने फार्म मशीनरी योजना के तहत ऋण में ट्रैक्टर व कृषि यंत्र लेकर जैविक खेती करने का काम शुरू किया। इनके द्वारा उत्पादित स्वादिष्ट अरहर दाल, मोटा अनाज (कठिया) बुंदेलियों की पसंद बना है।
विज्ञापन

बड़ोखर ब्लाक के डिगवाही गांव की आर्थिक रूप से कमजोर कमलेश ने वर्ष 2018 में दुर्गा सहायता समूह बनाकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ गईं और जैविक खेती करने लगी। पहले हल-बैल से खेती करती थीं। 2020 में शासन ने ऋण में ट्रैक्टर और कृषि यंत्र थ्रेसर, हैप्पी सीडर आदि मुहैया कराए। कमलेश ने सचिव सुतकीर्ति, सावित्री, सरस्वती की मदद से जैविक खेती का वृहद रूप में काम शुरू किया।
विज्ञापन

पिछले साल इन्होंने 100 एकड़ जमीन पर जैविक अरहर दाल, कोदा, मोटा अनाज (कठिया गेहूं) की खेती की। अब यह बुंदेलियों की पहली पसंद बन गया है। कमलेश का कहना है कि मांग के अनुरूप वह अरहर व कठिया गेहूं की पूर्ति नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष उन्होंने 200 से 300 एकड़ में इसकी खेती करने का मन बनाया है। बताया कि जैविक खेती के कार्य में समूह व गांव की 12 से अधिक महिलाएं लगीं हैं। इससे वह साल में अच्छी आमदनी कर लेती है। इसके अलावा खाली खेतों में महिलाएं साग-सब्जी का उत्पादन करती हैं। प्रति महिला सब खर्च निकालने के बाद माह का पांच से छह हजार की कमाई करती हैं।
समूह की अध्यक्ष कमलेश का कहना है कि वह ट्रैक्टर को किराए पर चलाती हैं। इससे जो आमदनी होती है, उससे बैंक के ऋण की किस्त जमा करती हैं। खेती से जो उत्पादन होता है, उसका खर्च निकालकर समूह की महिलाएं आपस में बांट लेती है।

समूह की सदस्य विद्या व गीता ने इस 10 एकड़ में गुलाब के फूलों की खेती शुरू की है। हालांकि अभी गुलाब की कलमे लगाई गई है। विद्या का कहना है कि दो माह के बाद गुलाब के फूल उत्पादित होने लगेंगे। जिन्हें वह बुंदेलखंड के जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट में बिक्री कराएंगी।

Making Bundelkhand healthy by doing organic farming

Making Bundelkhand healthy by doing organic farming- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed