फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Make arrangements before the third wave: Minister in charge

बांदा: तीसरी लहर के पहले कर लें इंतजाम : प्रभारी मंत्री

Sun, 27 Jun 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements before the third wave: Minister in charge
बांदा। जिले के प्रभारी मंत्री और राज्यमत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए पहले से बेहतर इंतजाम कर लें। वैक्सीनेशन पर जोर दें। जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करें। निगरानी समितियां अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने निगरानी समितियों को औषधि किट बांटी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए पहले से तैयारियां पूरी कर लें। निगरानी समितियों के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को दवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में 100 शैय्या वाले बच्चों का वार्ड और शीघ्र ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब दो लाख लोगों को वैक्सीन लगी है। उन्होंने और अधिक लोगों का टीकाकरण कराने पर जोर दिया। विधायकों से उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्णय का पालन करते हुए गोद लिए सीएचसी/पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल ने कोरोना की दूसरी लहर में एएनएम, आशा, वार्ड ब्वाय व सफाई कर्मियों के कार्यों को सराहा। कहा कि शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने वाले ग्राम प्रधान, सभासदों और निगरानी समिति सदस्यों को सम्मानित किया जाए। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि तीसरी लहर को ध्यान में रखकर तैयारियां तेज की जाएं। कोरोना को हराने के लिए सावधानी और कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी है। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एडीएम (नमामि गंगे) एमपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपल-टी का मॉडल बेहतर ढंग से अपनाया
डीएम आनंद कुमार सिंह ने औषधि वितरण समारोह में बताया कि टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट (ट्रिपल-टी) मॉडल को यहां बेहतर ढंग से अपनाया गया है। इसी का नतीजा है कि कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से कम हुई। मौजूदा में 590 निगरानी समितियां कार्य कर रही हैं। 26 हजार दवाओं की किट उन्हीं के जरिए बंटवाई गई हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने भी संबोधित किया। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि अब मौजूदा में सिर्फ 10 सक्रिय केस हैं। बच्चों की उम्र के अनुसार 15035 किट वितरित की जा रही हैं।
महिलाओं को सशक्त बनाने को रोजगार से जोड़ा
मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में बने सामुदायिक शौचालयों की देखभाल की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है। इसके लिए महिलाओं के खातों में धनराशि भेजी गई है। राशन वितरण की जिम्मेदारी भी समूह की महिलाओं को दी गई है। रिक्त दुकानों का आवंटन महिलाओं को किया जा रहा है। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई हैं महिलाएं उसे बखूबी निभाएं। एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण करुणाकरण पांडेय ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों की सफाई पर भी ध्यान देना होगा। डीआरपी ने महिलाओं को किट के प्रयोग की जानकारी दी।

बाहर से आने वालों पर रखी जाए कड़ी नजर
नरैनी। राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने रविवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। कहा कि गांव में गठित की गई निगरानी समिति के अध्यक्ष व प्रधान अपने दायित्वों को निभाएं। गांव की सुरक्षा के लिए टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करें। बाहर से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके। कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को 80 फीसदी अनुदान पर ऋण दिया जा रहा है। उप निदेशक कृषि रामकुमार माथुर, तहसीलदार सुशील सिंह, बीडीओ मनोज कुमार सिंह, चिकित्साधीक्षक डा. बीएस राजपूत, एडीओ पंचायत रमेशचंद्र कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा, डा. रामलखन राजपूत, जिला महामंत्री संजय सिंह, डा. देवेंद्र सिंह भदौरिया, सौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, राज्यमंत्री ने कोरोना से दिवंगत भाजपा नेता केदार प्रसाद के घर पहुंचकर परिजनों से भेंटकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed