फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Major Dhan Singh Thapa and Captain Manoj Pandey teams won the matches

मेजर धन सिंह थापा और कैप्टन मनोज पांडेय टीमों ने जीते मैच

Fri, 26 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Major Dhan Singh Thapa and Captain Manoj Pandey teams won the matches
बांदा। परमवीर सुपरलीग क्रिकेट मैच (सीजन-3) में शुक्रवार को पहला मैच मेजर धन सिंह थापा और दूसरा मैच कैप्टन मनोज पांडेय की टीम ने जीता। सौरभ सिंह और शुभम दुबे को मैन आफ दि मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजर धन सिंह थापा की टीम एक विकेट के नुकसान पर 181 रन बना सकी। राधेश्याम गुप्ता ने नाबाद 68 और अजय यादव ने नाबाद 57 व सौरभ सिंह ने 30 रन बनाए। बालर अक्षत नामदेव ने एक विकेट लिया। लक्ष्य हासिल करने उतरी मेजर होशियार सिंह की टीम निर्धारित 20 ओवर में 107 रन बना पाई। शिव प्रताप ने सर्वाधिक 28 और हर्षित सिंह ने 21 रन बनाए। सौरभ सिंह ने 4 व अजय यादव ने 2 विकेट लिए। धन सिंह थापा टीम 74 रनों से जीत गई।
विज्ञापन

दूसरे मैच में लांस नायक करम सिंह टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 130 रनों का स्कोर बनाया। कमलेश राजपूत ने नाबाद 39 और अनवरुल ने 59 रन बनाए। बालर हिम्मत सिंह ने 3 विकेट लिए। जवाब में आई कैप्टन मनोज पांडेय की टीम ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। मानस व लोकेश ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed