फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Maiden and student death in road accidents

सड़क हादसों में युवती और छात्र की मौत

Sun, 24 Dec 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 24 Dec 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Maiden and student death in road accidents
दोहतरा गांव में घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बांदा/चिल्ला। बालू भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। देवर और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक से गिरकर स्नातक छात्र की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की हलीमा (35) पत्नी नियामत उल्ला रविवार को सुबह देवर इंसाफ अली (28) और पुत्री अल्फिया (6) के साथ बाइक पर सादीमदनपुर गांव रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रही थी। चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव मोड़ पर पीछे से आ रहे बालू भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इंसाफ और अल्फिया छिटक कर दूर जा गिरने से घायल हो गए। ट्रक से कुचल कर हलीमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को घटनास्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर यमुना पुुल के पास ट्रक समेत पकड़ लिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पीएचसी से छुट्टी दे दी गई। घायल देवर की तहरीर पर ट्रक चालक पर धारा 304 ए, 379, 338, 427 आईपीसी की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कालू कुआं निवासी कौशलेंद्र अनुरागी (28) पुत्र महेश अनुरागी रविवार को सुबह मकान मालिक के पुत्र के साथ बाइक पर बाजार गया था। लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुराने ओवरब्रिज के मोड़ के पास पीछे बैठा कौशलेंद्र चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से हमीरपुर जिले के इंगोहटा गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता ने बताया कि कौशलेंद्र बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था और यहां कालू कुआं में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कहा कि कौशलेंद्र की शादी कानपुर देहात के कोरियां परास गांव में तय की थी। 29 अप्रैल को बारात जानी थी। बताया कि पुत्र को मिर्गी के दौरे आते थे। हो सकता है उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।  
विज्ञापन



आधा घंटा ठप रहा आवागमन
बांदा। दुर्घटना के बाद बांदा-कानपुर राजमार्ग पर पुलिस ने लगभग आधा घंटा तक आवागमन ठप रखा। चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के पास दुर्घटना के बाद हलिमा का शव ट्रक के पहियों में फंसकर काफी दूर तक घसीटता चला गया। शव क्षत-विक्षत हो गया। घटनास्थल आए चिल्ला थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने मार्ग के दोनों ओर आवागमन ठप करा दिया। ग्रामीणों के सहयोग से क्षत-विक्षत शव को इकट्ठा कर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed