{"_id":"67c1ffb70778075430066072","slug":"mahotra-won-the-title-by-defeating-atarras-team-banda-news-c-212-1-bnd1005-122859-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अतर्रा की टीम को हराकर महोतरा ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अतर्रा की टीम को हराकर महोतरा ने जीता खिताब
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
अतर्रा (बांदा)। महोतरा गांव में खेले जा रहे चौरा बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में महोतरा की टीम ने एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। शानदार प्रदर्शन के लिए अतुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया
शुक्रवार को गांव के खेल मैदान में फाइनल मैच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह ने टॉस कराया। टॉस जीतकर महोतरा के कप्तान नीरज अवस्थी ने अतर्रा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पूरी टीम नौंवे ओवर में ही 63 रन पर आउट हो गई। हिम्मत सिंह ने 25, संजू ने 13 और सत्यम ने 11 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए महोतरा की टीम लड़खड़ाते हुए लक्ष्य तक पहुंची। दसवें ओवर तक टीम के नौ बल्लेबाज 63 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे। 11वें ओवर में अतुल ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। चुनमुन ने 28 और अतुल द्विवेदी ने 23 रनों की पारी खेली। टूर्नामेंट में 110 रन बनाने और सात विकेट हासिल करने वाले बादल को मैन ऑफ द सीरीज, सबसे ज्यादा 187 रन बनाने के लिए अनूप वर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को चुना गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि व आयोजकों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। पर अभय द्विवेदी, प्रवीण अवस्थी, साहिल द्विवेदी, अमित पटेल, संगम तिवारी, अभिषेक तिवारी, शैलेंद्र द्विवेदी, राजन तिवारी, अज्जू अवस्थी, बल्लू, आशीष, लाला भी रहे।