फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mahoba, Chitrakoot booby rankings

महोबा और चित्रकूट रैकिंग में फिसड्डी

Fri, 12 Feb 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 12 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mahoba, Chitrakoot booby rankings

बांदा। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों

विज्ञापन
में चित्रकूट और महोबा जनपद की रैकिंग असंतोषजनक है। सबसे ज्यादा गड़बड़ी स्वास्थ्य विभाग में है। मंडलायुक्त ने अपर निदेशक को तत्काल सुधार करने और लापरवाह कर्मियों को दंडित करने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को मयूर भवन सभागार में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक में इंद्रधनुष मिशन के तहत टीकाकरण बेहतर न होने से वहां के सीएमओ को चेतावनी दी।

बोर्ड परीक्षा और राजकीय आश्रम पद्धति प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और साफ-सुथरी ढंग से कराने को कहा। साथ ही हर गांव में 100 पौधे, नगर पंचायत में डंपिंग ग्राउंड के निर्देश दिए।
जिलाधिकारियों के कहा कि राशन कार्डों के कामों की रोज समीक्षा करें। ब्लाक और तहसील स्तर पर जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक न करने पर असंतोष जताया।

चित्रकूट की डीएम नीलम अहलावत ने नलकूप अभियंता की लापरवाही बताई। आयुक्त ने उनके विरुद्ध कार्रवाई को कहा। बैठक से नदारद पैकफेड के बांदा अधिशासी अभियंता और महोबा परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में सभी डीएम, अपर आयुक्त और सीडीओ भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed