फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mahoba,camp,banda,mandalayoukta,fatehpur

चौडगरा तक फोरलेन सड़क का भेजें एस्टीमेट

Fri, 12 Feb 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
mahoba,camp,banda,mandalayoukta,fatehpur
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह बांदा से फतेहपुर के चौडगरा तक की सड़क को फोरलेन बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बांदा-फतेहपुर मार्ग पर फतेहपुर के नजदीक 10 किलोमीटर खराब सड़क को ठीक कराने को भी प्रभावी पैरवी को कहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पीडब्ल्यूडी समीक्षा बैठक में चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर ने चित्रकूट में बेड़ी पुलिया से चित्रकूट तक की सड़क का सुंदरीकरण और लाइटें लगाने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बांदा-कालिंजर सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली पोल हटाने और चौड़ीकरण कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा। चारों जनपदों बांदा, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर में जिन सड़कों की धनराशि मिल गई है। उनका काम 31 मार्च तक पूरा कराने के निर्देश दिए। निजी भूमि पर सड़क निर्माण से पहले भू स्वामियों से शपथ पत्र सहित सहमति लेने को कहा। बांदा बाईपास निर्माण पूरा करने के लिए शासन से बजट मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-------------------
फोटो परिचय-21- समर्पण निधि संकलित करते विहिप कार्यकर्ता।
राम मंदिर के लिए समर्पण निधि कार्यक्रम जारी
बांदा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के लिए जुटाई जा रही समर्पण निधि कार्यक्रम जारी है। यह 27 फरवरी तक चलेगी। जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने बताया कि शहर में लोगों से संपर्क कर 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये के कूपन देकर सहयोग लिया जा रहा है। संगठन मंत्री योगेंद्र मिश्रा, मंदिर प्रमुख शांतनु चतुर्वेदी, समरसता प्रमुख विश्राम धुरिया, नगर अध्यक्ष महेंद्र चौहान, सुमित सोनी, महावीर, राजेश चौरसिया, कमल भगत, प्रफुल्ल मसुरहा आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed